DO
- Unit के आस-पास की जगह खाली रखें — इंस्टॉलर ने जो clearances छोड़े वे cooling हैं, फ़ालतू shelf की जगह नहीं। Inverter या battery से सटाकर कार्टन नहीं, ऊपर कुछ रखा हुआ नहीं।
- जैसा install हुआ वैसा ही छायादार और सूखा रखें — awnings, canopies और cable के drip loops जैसे बने हैं वैसे रहें।
- कभी-कभार display देख लें — battery का percentage, कोई alarm नहीं: Display का टूर।
- Alarms photo के साथ report करें और diagnosis Kent को करने दें।
- Kent को schedule पर service करने दें — connections, seals और cooling की periodic जाँच ownership का हिस्सा है।
DON’T
- Unit को धोइए मत। न पानी की धार, न ऊपर गीला पोंछा, न solvents या घिसने वाले cleaners — सफ़ाई सूखी/soft चीज़ों से, सिस्टम बंद और ठंडा करके, trained लोगों से होती है।
- कुछ भी मत खोलिए — covers, glands, battery, “बस देखने के लिए” भी नहीं। अंदर कोई user-serviceable part नहीं है।
- Settings मत बदलिए, न किसी आते-जाते electrician को “optimise” करने दीजिए — configuration के बदलाव Kent से होते हैं।
- Equipment जोड़िए-बदलिए मत — extra battery packs, कोई और inverter, नए backup circuits: additions Kent design करके लगाता है ताकि सिस्टम matched और covered रहे।
- दिखावट के लिए unit को block, enclose या box-in मत कीजिए — enclosures electronics को पकाते हैं।
- Alarm पर बार-बार power-cycle मत कीजिए — एक photo, एक call।
Handover पर लहजा यह रखें
“इस सिस्टम को आपसे लगभग कुछ नहीं चाहिए — बस जगह, एक नज़र, और कोई message दिखे तो एक phone call। बाक़ी सब हमारा काम है।“आम गलतियाँ
- Card थमा दिया पर कभी साथ पढ़ा नहीं — दो मिनट की narration ही उसे असली बनाती है।
- Diwali की सफ़ाई में crew का दीवार वाली unit पर पानी मारना — customer को साफ़-साफ़ आगाह करें।
- Customer का electrician “ढीली दिखती” cables को re-terminate करे — वह Kent का torque wrench है, किसी और का नहीं।