Skip to main content
लक्षण: grid-class alarms — over/under-voltage, over/under-frequency, no-grid — कभी आँधी में एक बार, कभी हर दोपहर घड़ी की तरह।

सबसे पहले जाँचें

  1. कभी-कभार या हर रोज़? Grid disturbance वाला one-off design से ख़ुद clear होता है; रोज़ का pattern नाप माँगता है।
  2. समस्या वाली window में inverter के AC terminals पर नापें — inverter जो देखता है वह terminal का voltage है, DB का नहीं।
  3. Terminations कसी हैं? ढीली AC terminations हर load step पर ख़राब grid की नक़ल करती हैं।
Kent validation pending — field में configure न करें। [KNB-VAL-01] दोनों platforms के लिए India grid-code parameter set (V/F windows, reconnect, PF) confirm हो रहा है। जब तक यहाँ publish न हो: grid code सिर्फ़ site के DISCOM के लिए Kent-issued parameter sheet से set करें, और protection values कभी अंदाज़े से न भरें।

Escalate करें जब

  • Logged नापों पर grid हमेशा band से बाहर हो — DISCOM की चिट्ठी Kent लिखवाता है; readings, timestamps और photos साथ लाएँ।
  • Verified-healthy grid और कसी terminations के बावजूद grid alarms बने रहें।
  • कोई भी “बस limits थोड़ी चौड़ी कर दो” की फ़रमाइश आए — वह रास्ता utility consent और Kent से होकर जाता है, या जाता ही नहीं।

संबंधित पेज