Skip to main content
अच्छी earthing ही वह फ़र्क़ है जो protection devices को काम का बनाती है, वरना वे महँगी सजावट हैं। यह page ओवरव्यू है; exact conductor sizes और torque हर platform के installation pages पर हैं।
सिर्फ़ trained/authorized installers के लिए।

Protective earth (PE) — सबसे पहले जुड़े, सबसे आख़िर में हटे

  • Inverter का PE किसी भी AC या DC wiring से पहले जोड़ें, और सबसे आख़िर में हटाएँ।
  • Kent M1 — dual PE ज़रूरी है। AC-connector वाला system ground और chassis का protective-earth point — दोनों जोड़ने ही हैं, सिर्फ़ एक कभी नहीं। 10 mm² outdoor single-core copper इस्तेमाल करें और chassis earth terminal fitting के बाद paint-seal करें। Backup-port का PE grounded न हो तो grid failure में backup नहीं चलेगा।
  • Kent G3 — external grounding conductor और heat-sink का grounding terminal manual के figure के हिसाब से जोड़ें; copper conductor recommended।
  • PV module frames IS 3043 की practice के अनुसार array earth से earth होते हैं; इन transformerless platforms पर PV+/PV− conductors earth नहीं किए जाते — specifics platform pages पर हैं।

सिस्टम earthing ओवरव्यू — figure KNB-SVG-12; site example KNB-PH-05

Earth pit

हर site पर सही earth tester से pit resistance नापें, reading की photo लें, और कमीशनिंग checklist पर log करें। ख़राब या नापी न जा सकने वाली earth = energize करने से पहले रुकें और ठीक करें।
Kent validation pending. [KNB-VAL-14] Kent की published earth-resistance limit confirm हो रही है। जब तक यहाँ publish न हो: हर site पर reading नापें और photo लें, कोई specific ohm आँकड़ा manual के नाम पर न बताएँ, और ख़राब मिट्टी वाली sites energize करने से पहले Kent को escalate करें।

Surge protection (SPD)

Built-in protection चाहे जो हो, Kent भारतीय sites पर AC और DC दोनों तरफ़ external Type II SPDs माँगता है — यहाँ का surge और बिजली गिरने का profile यही माँगता है। हर service visit पर SPD के health flags जाँचें।

RCDs

  • Kent M1: residual-current monitoring built-in है; external Type A RCDs supported हैं — grid side पर 100-300 mA recommended।
  • Kent G3: RCD का चुनाव और backup-side की scheme platform installation page के हिसाब से।
  • दोनों platforms की approved backup-side RCD scheme N-E behaviour वाले item से जुड़ी है — देखें Hybrid की इलेक्ट्रिकल बेसिक्स का validation block [KNB-VAL-04]।

आम गलतियाँ

  • Kent M1 का एक PE point जोड़कर काम पूरा मान लेना — दोनों ज़रूरी हैं, और Backup-port PE के बिना बिजली कटने पर backup नहीं चलेगा।
  • SPD की earth paint लगे bracket bolt पर उतारना — SPD को असली, low-impedance earth चाहिए।
  • “बिल्डिंग में earthing है” कहकर pit की नाप छोड़ना — नापें, photo लें, log करें।

Escalate कब करें

संबंधित पेज